See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-05 12:38:38

प्रदेश सरकार आखिर राहुल गांधी को संभल जाने की अनुमति क्यों नहीं दे रही हैं - कांग्रेस.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जन दिल्ली यूपी गेट पर पहुंचे

हापुड़। नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के संभल दौरे में शामिल होने के लिए आज दिनांक 4 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जन दिल्ली यूपी गेट पर पहुंचे। जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रशासन द्वारा संभल न जाने की अनुमति को लेकर यूपी के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कांग्रेस जनों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। हापुड़ शहर के कांग्रेस जनों ने भी यूपी गेट पर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और रोष व्यक्त किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग करके जननायक और नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को संभल जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा हैं कि आखिर क्यों हमारे नेता राहुल गांधी जी को संभल जाने से रोका जा रहा हैं? सरकार का ये रवैया बेहद ही निंदनीय हैं। उन्होंने कहा हैं कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी जी को संभल हिंसा में मारे गए नौजवानों के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का पूरा अधिकार हैं। मौजूदा हुकूमत द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को पीड़ित परिवार से मिलने न देना संवैधानिक अधिकारों का हनन हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा हैं कि संभल हिंसा में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कितनी भी ताकतें लगा ले, कितना भी संवैधानिक शक्तियों का दुरुप्रयोग कर ले। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी हर परिस्थिति में उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा हैं कि संभल हिंसा की सच्चाई को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार देश की जनता से छिपाने का काम कर रही हैं। लेकिन आज नहीं तो कल देश की जनता को संभल हिंसा की सच्चाई का पता चल ही जायेगा। प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह, गौरव गर्ग, सुशील शर्मा, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, हृदय प्रकाश, तारेश्वर त्यागी, यशपाल सिंह, सुखपाल गौतम, अमित सैनी,  ज़करिया मनसबी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे.!