See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-04 13:56:46

हमारा शिक्षालय संस्था ने जरूरतमंदों को बाँटे गर्म वस्त्र

झुग्गी-बस्तियों में जाकर सर्दि से बचने के लिए ज़रूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र,जूते,कंबल आदि वितरित किए।

नोएडा में शिक्षा से वंचित बच्चों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान कराने वाली संस्था हमारा शिक्षालय संस्था ने कल सेक्टर 23 नोएडा की झुग्गी-बस्तियों में जाकर सर्दि से बचने के लिए ज़रूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र,जूते,कंबल आदि वितरित किए। इस सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने दिल्ली की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। इस अवसर पर गोविंद शर्मा, निशु शर्मा ख़ुशी, सौरव शर्मा, हैप्पी पंडित, आर्यन आदि उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हमें अपने आस पास रहने वाले जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए, इसके लिए उन्होंने एक परियोजना की शुरुआत करने का भी ज़िक्र किया जिसमें नोएडा में प्रमुख जगहों पर एक-एक कपड़ा बैंक खोला जाएगा जिसमें सभी ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क वस्त्र एवं कंबल मिलेंगे। इसमें भागीदारी निभाने वाले हम और आप जैसे लोग होंगे जो कि अपनी अपनी क्षमता अनुसार दान करेंगे।