See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-04 13:54:14

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व नगीना सांसद का 37 वाॅ जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से केक काटकर मनाया गया

हापुड़ । मीनाक्षी रोडस्थित आजाद समाज पार्टी कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से केक काटकर मनाया गया आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री ने बताया कि 3 दिसंबर को हमारे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन है जिसके चलते आज आजाद समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन मनाया जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री ने बताया कि आने वाले 2027 में चुनाव को लेकर हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के हाथ मजबूत कर कर पार्टी को जीताने का काम करेंगे वही आपको बता दे की पार्टी के तालिब चौधरी ने बताया कि हमारे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एवं नगीना सांसद एक युवा नेता है आने वाले भविष्य में हम अपने दम पर केंद्र और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर  का एक ही नारा है सबके साथ भाईचारा इसलिए हम सब  एकत्र होकर भाईचारे के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया  है इस मौके पर तालिब चौधरी, सिकंदर खान ,राकेश मसंद, मनोज शेरावत , पप्पू सिंह,बिट्टू जाटव, राकेश सैनी, बबलू गौतम, मुकेश प्रधान ,वसीम चौधरी, वासु कुमार, गौतम आजाद, सुरेंद्र लाला ,सलमान त्यागी ,डॉक्टर सूरज अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।