See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-04 13:46:40

राजस्व टीम से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त एक आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया।

शिकारपुर। अवगत कराना है कि 18-नवंबर को शिकारपुर तहसील की राजस्व टीम के साथ अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अकरवास कनैनी गांव में मारपीट हुई थी जिसमें आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी कि जिसमें ग्राम अकरवास कनैनी के आरोपी प्रताप सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह, महाराज सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी गण उपरोक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । इस संबंध में थाना अहमदगढ़ में मुकदमा पंजीकृत किया गया थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त एक आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी हेम सिंह सैनी ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में थाना अहमदगढ़ पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी, उप निरीक्षक पवन कुमार,का, कुशल कुमार,का, विकास कुमार शामिल रहे।