See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-19 11:40:27

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

जनपद गाजियाबाद विधानसभा—56 में उपनिर्वाचन के मद्देनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल कमला नेहरू नगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद विधानसभा—56 में उपनिर्वाचन के मद्देनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल कमला नेहरू नगर  का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने मौके पर पाया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में सभी विभागों की पूर्ण तैयारियां हैं। उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम अनुकूल ​परिस्थतियों को देखते हुए नियमानुसार आम जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जीडीए सचिव श्री राजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रणविजय सिंह, अधिशासी अधिकारी पीडब्लूडी श्री राजाराम, एआरटीओ श्री राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।