See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-04 13:38:39

कस्बे में को चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हंगामे की भेंट चढ़ गया।

बाद में हंगामे के बीच अतिक्रमण अभियान को 15 दिसम्बर तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया

बुलंदशहर।औरंगाबाद कस्बे में मंगलवार को चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हंगामे की भेंट चढ़ गया। दरअसल, व्यापारियों ने ईओ पर नियम विरुद्ध तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई को गलत बताते रहे। बाद में हंगामे के बीच अतिक्रमण अभियान को 15 दिसम्बर तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। व्यापार सुरक्षा फॉर्म के नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा की अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।