See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-03 13:25:34

एडीएम प्रशासन के आश्वासन के बाद लेखपालों का धरना समाप्त

इस मौके पर सातों तहसीलों के अध्यक्ष अपनी अपनी टीम के साथ धरना प्रदर्शन में पहुंचे

बुलंदशहर शिकारपुर तहसील में लेखपालों का 12 दिन तक धरना प्रदर्शन चलता रहा उसके बाद  सोमवार 2 दिसंबर को धरना सदर तहसील बुलंदशहर में भी सातों तहसीलों के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा बुलंदशहर के लेखपालों द्वारा दिया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ तथा उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का भी धरना प्रदर्शन में सहयोग किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अकरवास  कनैनी में 18 नवंबर को राजस्व टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा बंधक  बनाकर मारपीट की गई थी जिसको लेकर लेखपाल सचिन गर्ग राजस्व निरीक्षक केहर सिंह लेखपाल अनूप शर्मा द्वारा अहमदगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जहां पर 12 दिन बाद एक मारपीट के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था लेकिन लेखपाल इस बात पर भी संतुष्ट न हुए और उन्होंने सोमवार को जनपद भर की सातों तहसीलों के लेखपालों ने सभी  आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सदर तहसील बुलंदशहर में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा जिस पर संज्ञान लेते हुए एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार भारती और सदर  तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सभी लेखपालों से वार्ता कर बताया है कि जिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी उसमें से एक आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उधर धरना स्थल पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि शेष रह गए सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई होनी चाहिए जिस पर सहमति बनी और फिलहाल यह धरना स्थगित कर दिया गया है। वहीं लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग ने बताया है कि मंगलवार आज से सभी तहसीलों के लेखपाल अपने काम पर वापस लौटेंगे अब आगे से किसी भी किसान भाई के लिए कोई परेशानी नहीं होगी सभी का कार्य तहसील स्तर पर लेखपालों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर सातों तहसीलों के अध्यक्ष अपनी अपनी टीम के साथ धरना प्रदर्शन में पहुंचे वही उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जनपद के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।