See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-03 13:15:40

छात्राओं ने प्रकृति व पर्यावरण पर आधारित कविता पाठ का किया सस्वर गान

छात्राओं को विभिन्न भारतीय भाषाओं को सिखाने हेतु कक्षाओं में शब्दों एवं वाक्य के माध्यम से भाषा वृक्ष बनाया गया।

हापुड़ । सोमवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत छात्राओं को विभिन्न भारतीय भाषाओं को सिखाने हेतु कक्षाओं में शब्दों एवं वाक्य के माध्यम से भाषा वृक्ष बनाया गया। भारतीय भाषाओं जैसे-हिंदी, संस्कृत,उर्दू,पंजाबी,भोजपुरी बुंदेलखंडी भाषा में अभिवादन आदि का अभ्यास कराया गया। तो  वहीं प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह प्रभा  ने पार्क में जाने हेतु छात्राओं को हरी झंडी दिखाई जिससे छात्राओं ने पार्क में जाकर पौधों और जानवरों की विशेषता को जानकर उन पर निबंध व कविता का सस्वर गान किया। साथ ही छात्राओं ने प्रकृति और पर्यावरण पर आधारित कविता पाठ का सस्वर गान किया और छात्राओं ने पार्क में प्राकृतिक वातावरण जानवर आदि पर  चर्चा कर लोगों को जागरूक किया। जिसमें सोनिया,माही आयशा आदि छात्राओं ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषा उत्सव की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता जायसवाल,  प्रतिभा सिंह, शीला कुमारी, रानी सिन्हा,प्रीति अग्रवाल, आदि शिक्षिकाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।