See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-03 13:14:42

भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई जिसमें संगठन को मजबूती देने के लिए आह्वान किया गया----

भारतीय किसान यूनियन की हुई मासिक पंचायत की अध्यक्षता शमशाद अली और संचालन तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर ने किया

हापुड़। सिंभावली सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की हुई मासिक पंचायत की अध्यक्षता शमशाद अली और संचालन तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर ने किया। भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि हर सम्भव संगठन को मजबूत करना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है उन्हें हर संभव संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक पधाधिकाक़री को संगठन की टोपी पहननी अनिवार्य होगी और हर ग्राम अध्य्क्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष को अपनी अपनी कमेटी जल्द से जल्द बनाने में जुट जाएं। पँचायत की खबर लगते ही पहुंचे थाना अध्य्क्ष-पंचायत की खबर लगते थाना सिंभावली प्रभरी श्योपाल सिंह पहुंच गए और किसानों की पुलिस से जुड़ी समस्याएं सुनी और जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। मासिक पंचायत में मौजूद महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता देवी, ब्लॉक अध्यक्ष शोभा देवी, हापुड़ नगर अध्यक्ष रोशनी सैफी, जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद, मेरठ मंडल संघठन मंत्री महिपाल सिंह उर्फ गुजराल, जिला मीडिया प्रभारी अमज़द खान ,मेरठ मंडल उपाध्यक्ष आमिर  अली, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर मतलूब, क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद अल्वी, मोहित त्यागी, ओमवीर सिंह तहसील अध्यक्ष हापुड़, रणवीर सिंह, जितेंद्र कश्यप, सुंदर सिंह, महमूद अल्वी, अर्जुन सिंह समेत मौजूद रहे।