See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-03 13:02:36

किसान आंदोलन से घबराई पुलिस ने सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित दर्जनों किसान नेताओं को किया गिरफ्तार

संयुक्त किसान मोर्चा गौतमबुद्धनगर द्वारा दिल्ली संसद मार्च का ऐलान किया गया था।

नोएडा। किसानो की लंबित मांगों समस्याओं को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा गौतमबुद्धनगर द्वारा दिल्ली संसद मार्च का ऐलान किया गया था। किसान आंदोलन से घबराई पुलिस ने विभिन्न किसान संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर- 49, नोएडा पुलिस ने सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा को बरौला सेक्टर- 49 नोएडा आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि गिरफ्तारी से किसान आंदोलन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा हजारों किसान आज आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा दमन से मजदूर किसानों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता और आंदोलन और तेज होगा। मजदूर किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं में थाने के अंदर ही जमकर नारेबाजी कर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद किया।