See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-02 12:01:14

केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया

दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा आप’ और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना से रविवार को इनकार किया। केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा। आप’ और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों दलों ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, लेकिन किसी भी सीट पर गठबंधन को जीत नहीं मिली थी और सभी सात सीट भाजपा ने जीती थीं। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप’ और कांग्रेस के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।