See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-02 11:30:11

आम आदमी पार्टी के विरोध में बन रहा है बड़ा माहौल : देवेन्द्र यादव

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की लगातार पोल खुलने से आम आदमी पार्टी के विरोध में एक बड़ा माहौल बन रहा है

नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की लगातार पोल खुलने से आम आदमी पार्टी के विरोध में एक बड़ा माहौल बन रहा है। क्योंकि जिस प्रकार ताबड़तोड़ वादे केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। अरविन्द केजरीवाल की डिक्टेटरशीप का व्यक्तित्व लोगों को पंसद नहीं आ रहा। जनता के बीच जब लोग केजरीवाल को गंदा पानी दिखाने, पेंशन नहीं, राशन कार्ड नहीं, बिजली के बढ़ी दरें जैसे मुद्दों पर मिलना चाहते है, केजरीवाल उनकी बात सुनना ही नहीं चाहते, क्योंकि उनको बोलने की आदत पड़ गई है। दिल्ली की जनता उनके डबल स्टैंडर्ड को पहचान चुके है कि वो जनता के बीच अपने गरीब असहाय जताते है, जबकि रहना शीश महल में पंसद करते है। दिल्ली न्याय यात्रा के 24वें दिन आज विकासपुरी विधानसभा में बीकानेर वाला स्वीट्स, मॉ भगवती चौक, हस्तसाल, तनेजा बेकरी रोड़, कुमार प्रॉपर्टीज, मॉ चंदन देवी अस्पताल, मुरली समोसे वाला, शुभम जनरल स्टोर, प्राचीन शिव मंदिर, रणहोला गांव स्कूल, रणहोला गांव, गैंड पैलेस मुख्य नजफगढ़ रणहोला, नजफगढ़ विधानसभा में नांगलोई स्टैंड नजफगढ़ फर्नीचर मार्केट, चावला स्टैंड, झड़ौदा स्टैंड राम द्वारा, चंद्रशेखर जी मूर्ति सोम बाजार, जवाहर चौक से आगे बढ़कर दिल्ली गेट नजफगढ़ पर यात्रा खत्म हुई। आज दिल्ली न्याय यात्रा विकासपुरी और नजफगढ़ विधानसभा में निकाली गई। यात्रा शुरु होने से पहले परंपरागत ध्वजारोहण और वंदे मातरम गायन हुआ, जिसमें दिल्ली कांग्रेस सेवादल की टीम मौजूद थी। देवेन्द्र यादव के साथ अमृता धवन, जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, राजेश यादव, जेपी पंवार, सुषमा यादव सहित अग्रिम संगठन, सेल एवं विभाग, ब्लाक अध्यक्ष, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी लगभग संगठन का हर स्तर का कार्यकर्ता दिल्ली न्याय यात्रा में शामिल रहे।