See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-02 11:14:05

आरती दक्ष ने दर्जनों महिलाओं को संगठन की करायी सदस्यता ग्रहण

अनेक किसान संगठन के विस्तार की भांति भारतीय किसान यूनियन पथिक ने भी संगठन का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया

गौतमबुद्धनगर। किसान यूनियन के अनेक संगठन किसान हित में कार्य कर रहे जिसमें किसान, मजदूर एवं महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में भारतीय किसान यूनियन पथिक सबसे आगे है। अनेक किसान संगठन के विस्तार की भांति भारतीय किसान यूनियन पथिक ने भी संगठन का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लेते हुए सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने एवं किसान मजदूर और महिलाओं की समस्याओं को दूर करने की प्रतिज्ञा ली।बता दें कि डैफोडिल पब्लिक स्कूल गौतमबुद्धनगर में भारतीय किसान यूनियन पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी द्वारा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह भाटी एवं संचालन गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष सौरभ मावी द्वारा किया गया। संगठन विस्तार कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने बढ-चढ़कर लिया भाग। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह भाटी का फूलमाला पहनकर किया जोरदार स्वागत।राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह भाटी द्वारा आरती दक्ष को गौतम बुद्ध नगर महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें अनेक पदाधिकारी द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आरती दक्ष द्वारा सैकड़ो महिलाओं के साथ भारतीय किसान यूनियन पथिक की सदस्यता ग्रहण की। जिन्होंने महिला किसान एवं मजदूर की अनेक समस्याओं को दूर करने की एवं संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिज्ञा ली। जिससे संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सके।महिलाओं एवं किसानों की अनेक समस्याओं को दूर कराने हेतु शीघ्र ही कराई जाएगी एक विशाल पंचायत,सरकार द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण करने पर शीघ्र दिलाए जाएगा मुआवजा। किसी का नहीं होने दिया जाएगा शोषण। प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी ने रखें विचार।कार्यक्रम में पिंकी किरण मीनू नीतू मीना पूजा अन्नु रेनू ममता अनुपम शारदा मनोज राहुल बबलू राजकुमार शशिकांत रोहित शेखर एवं अन्य दर्जनों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन पथिक की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें सैकड़ो लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई दी।