See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-02 11:09:13

कॉलेज से घर लौट रहे छात्र की पिटाई, पुलिस को दी तहरीर

गांव नगला शेखू के पिंटू चौधरी के बेटे आदित्य पर उसके कॉलेज के साथियों ने हमला किया

बुलंदशहर। देहात क्षेत्र के गांव नगला शेखू के पिंटू चौधरी के बेटे आदित्य पर उसके कॉलेज के साथियों ने हमला किया। पहले से चल रही कहासुनी के चलते आरोपियों ने आदित्य को मंदिर मार्ग पर रोका और उसकी पिटाई कर दी। प्राप्त विवरण नुसार देहात क्षेत्र के गांव नगला शेखू निवासी पिंटू चौधरी ने बताया कि उनका बेटा आदित्य नगर के एक कालेज में पढ़ता है। कुछ दिनों पूर्व उसकी कालेज में ही पढ़ने वाले छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिजनों ने मिलकर मामला शांत करा दिया था। अब आरोप है कि शुक्रवार शाम उनका बेटा आदित्य कालेज से पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान मंदिर मार्ग पर उक्त छात्रों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जिसका पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपियो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर आप बीती परिजनों को बताई और कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।