See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-06-12 00:52:38

कांग्रेसियों ने मनाई महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती, दी श्रद्धांजलि

भारत माता के महान सपूत और स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

उजाला हितैषी एक्सप्रेस 

हापुड़। (पुष्पेंद कुमार ) बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने भारत माता के महान सपूत और स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर बिस्मिल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।


जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद जाटव ने कहा कि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के एक अत्यंत प्रभावशाली सेनानी थे। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उन्होंने कई योजनाओं में भाग लिया, जिनमें मैनपुरी षड्यंत्र और काकोरी कांड प्रमुख हैं। वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य थे। महज 30 वर्ष की आयु में अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया, लेकिन उनका बलिदान आज भी हर भारतीय के हृदय में अमर है।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि एक सशक्त कवि, शायर, अनुवादक, इतिहासकार और बहुभाषी साहित्यकार भी थे। ‘बिस्मिल’ उनका उर्दू उपनाम था, जिसका अर्थ होता है 'आत्मिक पीड़ा से आहत'। वे ‘राम’ और ‘अज्ञात’ नामों से भी लेखन करते थे। उनकी रचनाएं आज भी युवाओं में देशभक्ति की भावना जाग्रत करती हैं।


इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि भी मनाई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुशील शास्त्री, इकबाल प्रधान, वाई के शर्मा, डॉ. वीसी शर्मा, कुसुम लता, सविता गौतम, हारून सिद्दीकी, विक्की शर्मा, डॉ. अफजाल, जलज तेवतिया, शहजाद, सिराजुद्दीन, भरतलाल शर्मा, यशपाल ढिल्लो, सुबोध शास्त्री, निसार पठान, अतिकूर रहमान सैफी, ख़ुशनूद अली, गोपाल भारती, फिरोज कुरैशी, अनुज कुमार, जस्सा सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।