See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-02 11:07:25

7 देशो के साहित्यकार के बीच हिंदी भाषा भारती सम्मान से दिल्ली में सम्मानित हुए बेखौफ शायर डा.नरेश सागर

हापुड़ के मुरादपुर की सागर कालोनी में रहने वाले जनकवि,बेखौफ शायर,लेखक डा.नरेश सागर की भी एक शानदार उपस्थिति दर्ज की गई

हापुड़। जापान टोक्यो की साहित्य संस्था हिंदी की गूंज ने दिल्ली में गांधी प्रतिष्ठान में एक भव्य आयोजन किया जिसमें लगभग दस साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन हुआ तो वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड में चयनित मां जैसा कोई नही संकलन का विमोचन भी किया गया जिसमें देश-विदेश के लगभग पंद्रह देशो के साहित्यकार सम्मिलित हुए तो वहीं इस किताब में  हापुड़ के मुरादपुर की सागर कालोनी में रहने वाले जनकवि,बेखौफ शायर,लेखक डा.नरेश सागर की भी एक शानदार  उपस्थिति दर्ज की गई और डा.नरेश सागर को हिंदी भाषा भारती सम्मान से सम्मानित किया जिसमें उनको साल उढाकर,माला पहनाकर,प्रमाण पत्र,मोमेंटो और मां जैसा कोई नही संस्मरण की एक पुस्तक भी भेंट की, इससे पहले भी डा.सागर को सात बार अंतरराष्ट्रीय मंचो से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेश नीरव ने किया,आयोजक डा.रमा पूर्णिमा शर्मा रही संचालन कविता गुप्ता व विनोद पांडेय ने किया मुख्य उपस्थिति प्रकाश निमराजे, ओमप्रकाश प्रजापति,डा.अनिता गौड, मनीषा जोशी,अंकित इंकलाब, आदि रहे कार्यक्रम की शोभा बढाने के लिए इन देशों के साहित्यकारों ने भी अपनी भूमिका निभाई।जापान, नीदरलैंड, इंगलैंड, रसिया,अमेरिका,नेपाल,वर्मा, अमेरिका,लंदन, मारिसस व इंडोनेशिया आदि के साहित्यकार सम्मिलित हुए।