See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-06-03 03:22:11

असावर गांव में अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

भक्ति, श्रद्धा और ऐतिहासिक गौरव का वातावरण बन गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और धार्मिक झांकियों ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

बुलंदशहर महान समाज सुधारिका एवं मराठा साम्राज्य की तेजस्विनी रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर असावर गांव में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 11 से भावी जिला पंचायत प्रत्याशी सुमित बिधूड़ी द्वारा किया गया।


शोभायात्रा में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे गांव में भक्ति, श्रद्धा और ऐतिहासिक गौरव का वातावरण बन गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और धार्मिक झांकियों ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर कई प्रमुख सामाजिक व युवा नेता मौजूद रहे, जिनमें श्री चंद पाल, कुमरपाल, रणवीर सिंह पाल, रोहताश पाल, हुकुम सिंह पाल, शिव कुमार पाल, नैन सिंह पाल, चन्दर भान पाल, लोकेश पाल रॉबिन, जीत, डॉ. मोनू, मुकुल प्रधान, सतपाल बिधूड़ी, अरविंद बिधूड़ी, समय तेवतिया, सुधीर तेवतिया, विनोद तेवतिया, विपिन तेवतिया, भोला पंडित, साहिल खान, अंकित बिधूड़ी, फरहान प्रधान, नफीस राजपूत, शकील पुंडीर प्रमुख रूप से शामिल रहे।


सुमित बिधूड़ी ने इस अवसर पर कहा कि “अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों का जीवन हमें समाज सेवा, न्याय और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है। उनकी स्मृति में आयोजित यह शोभायात्रा युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का प्रयास है।” इस आयोजन ने गांव के लोगों में सामाजिक एकता और ऐतिहासिक विरासत के प्रति गर्व की भावना को और प्रगाढ़ किया।