See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-06-03 03:14:09

विजय तंवर सहसचिव नियुक्त, महिला सशक्तिकरण हेतु संगठन में और बेहतर प्रयास करेंगे

विजय तंवर पिछले छह वर्षों से संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं।

नोएडा। (मोहित शर्मा ) महिला उन्नति संस्था ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विजय तंवर झुंडपुरा को सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। विजय तंवर पिछले छह वर्षों से संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है। विजय तंवर ने इस सम्मान के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में संगठन के उद्देश्य "महिला सशक्तिकरण" को आगे बढ़ाने में जो भी योगदान दिया है, वह उनके लिए गर्व की बात है और आगे भी वे इस दिशा में बेहतर प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए संस्थान जैसे संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विजय तंवर ने अपने अनुभव और प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपनी क्षमता और ऊर्जा का पूरा उपयोग करेंगे ताकि संगठन के उद्देश्यों को और मजबूती मिले। उनके अनुसार, महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और समाधान देने की दिशा में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।