See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-30 21:19:10

नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी

नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर पालिका सभागार में अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति में एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के.के. शुक्ला रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन, कार्य और समाज सुधार में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के.के. शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में समाज के हर क्षेत्र में सुधारात्मक कार्य किए और वे समाज के लिए एक आदर्श महिला रहीं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही महिला सशक्तिकरण को दिशा और गति मिली, लेकिन दुर्भाग्यवश यह गौरवशाली इतिहास आज की पीढ़ी को नहीं पढ़ाया गया, जिससे युवा इस ज्ञान से वंचित हैं।


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने भी रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन महिलाओं—पूजा तेवतिया, विद्यावती तोमर और एकता गर्ग—को मुख्य अतिथि के.के. शुक्ला द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने की, जबकि मंच संचालन का सराहनीय कार्य सभासद अनिमेष अगस्तिन द्वारा किया गया।


इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रॉबिन सागवान, कुंवर पाल सिंह, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, कुलदीप मोदी, गगन प्रजापति, अज्जू भैया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सभासद गण एवं नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समर्पण और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।