See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-30 20:43:31

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन : ईओ नीतू सिंह

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन : ईओ नीतू सिंह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रीशू कुमार)। नगर पालिका परिषद शिकारपुर में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक विमला सोलंकी मौजूद रहीं। नगर पालिका अध्यक्ष राजवाला देवी एवं अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह द्वारा विमला सोलंकी का शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।


विमला सोलंकी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके त्याग, पराक्रम और योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिकारपुर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से पीपीई किट भी वितरित की गई।


वहीं वर्ष 2025 में नगर के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री संजय चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास गर्ग, सांसद प्रतिनिधि प्रभात शर्मा, सभासद बृजरानी सैनी, संगीता गर्ग, संतोष देवी, पुष्पा देवी, किरन देवी, बेबी देवी, सोशल मीडिया प्रभारी राधा सिरोही, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वीरेन्द्र गर्ग, मुकेश गर्ग सहित कई गणमान्य लोग, नगर के पूर्व सभासद, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सम्मानित नारी शक्ति एवं नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह द्वारा किया गया।