See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 21:25:18

राजा सैफी ने कराया पांच गरीब जोड़ों का विवाह, कन्यादान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की

राजा सैफी ने कराया पांच गरीब जोड़ों का विवाह, कन्यादान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। समाजसेवा और दरियादिली की मिसाल बने राजा सैफी ने बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर पांच परिवारों की बेटियों की शादी कराकर पुण्य का कार्य किया। कृष्णा फाउंडेशन और भारतीय किसान यूनियन (अ-राजनीतिक) के सहयोग से आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राजा सैफी ने स्वयं कन्यादान की जिम्मेदारी उठाई और नवविवाहित जोड़ों को दहेज में वह सभी आवश्यक सामान प्रदान किया, जो आमतौर पर एक माता-पिता अपनी बेटी को देता है।


शादी समारोह स्याना के शगुन फार्म हाउस में आयोजित हुआ, जिसमें करीब 400 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (अ-राजनीतिक) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह, कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र नागर, रॉबिन नागर और वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आसिफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष शेलू आर्य भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।


राजा सैफी की इस पहल को समाज के लोगों ने सराहा और इसे एक सच्ची समाजसेवा बताया। सभी नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों ने इस सहयोग के लिए आभार जताया।