See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 20:40:28

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम का तीसरा वार्षिकोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम का तीसरा वार्षिकोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

जहांगीराबाद (हितेश शर्मा)। नगर स्थित चमेली देवी बारात घर में खाटू श्याम का तीसरा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान बृज से आये विपिन-देवू श्याम दीवाना और गाजियाबाद से आईं भजन गायिका नींशू वर्मा ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। "खाटू में डंका बाजे रे" और "होली खेलें मसाने में" जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। खाटू श्याम की छवि का भव्य श्रंगार दीपेश सिंघल द्वारा किया गया। दरबार में छप्पन भोग अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में सौरभ विरदी, शिवम गुप्ता, दीपू गोयल, रोहित अग्रवाल, गणेश गर्ग, राजेश गोयल, शोभित गुप्ता, मनोज गुप्ता, मिक्की गर्ग, मोनू गोयल, गौरव विरदी, रौनक बंसल, मोहित गर्ग, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. संतोष गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।