See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 20:39:07

शान से निकली औरंगाबाद में तिरंगा यात्रा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शशी शर्मा ने किया नेतृत्व

शान से निकली औरंगाबाद में तिरंगा यात्रा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शशी शर्मा ने किया नेतृत्व

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

औरंगाबाद, बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित आप्रेशन सिंदूर की गौरवशाली गाथा की प्रतीक तिरंगा यात्रा कस्बे में शान-ओ-शौकत के साथ निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशी शर्मा, जिला महामंत्री कल्पना शर्मा एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने किया।


यात्रा का विशेष आकर्षण इक्यावन मीटर लंबा तिरंगा रहा, जिसे सैकड़ों देशभक्त हाथों में लेकर लहरा रहे थे। यात्रा का शुभारंभ ऋषि पाल भड़ाना के बालका रोड स्थित आवास से किया गया। हजारों लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। कस्बा वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।


इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दुली चंद सैनी, डॉ. गजेंद्र लोधी, डॉ. ईश्वर चंद्रा, जयचंद गुर्जर, ओमप्रकाश गौतम, प्रदीप लोधी, एडवोकेट जयप्रकाश गुप्ता, बौबी शर्मा, कैलाश कुमार अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, मोहक बंसल, डॉ. अशोक लोधी, पवन लोधी, पिंटू ठाकुर, जतिन ठाकुर, हरीश लोधी सहित हजारों लोग मौजूद थे।


थाना प्रभारी वरुण शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी नीटू मलिक, एसआई अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार, सतेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल सुशांत कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करता रहा।