See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 20:37:20

मिशन शक्ति अभियान के तहत बुलन्दशहर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति अभियान के तहत बुलन्दशहर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आज दिनांक 25 मई 2025 को जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति व एंटी रोमियों स्क्वायड की पुलिस टीमों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में उन्हें जागरूक करना रहा।


पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान यूपी सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस सेवा 102 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


इसके साथ ही टीमों ने आत्मरक्षा के लिए टिप्स, गुड टच-बैड टच की समझ और विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में क्या करें, इसकी जानकारी देकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। अभियान के अंतर्गत लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून का सहयोग करें।