See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 20:36:41

छतारी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

छतारी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छतारी पुलिस ने आज 25 मई 2025 को बड़ी सफलता हासिल की। एक गुप्त सूचना के आधार पर अनूपशहर-अलीगढ़ रोड से दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रशांत कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम शेखपुर थाना छतारी तथा विशाल कुमार पुत्र सुखराम सिंह निवासी ग्राम कीरतपुर थाना छतारी के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से स्पलेंडर मोटरसाइकिल (UP-13BV-7294) और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।


पुलिस जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल लगभग छह महीने पूर्व थाना छतारी क्षेत्र के हीरा रेड गार्डन से चोरी की गई थी, जिस पर थाना छतारी में मुअसं 209/25 धारा 317(5) बीएनएस दर्ज है। अब इस मामले में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की गई है और दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।


इस सफलता में थानाध्यक्ष श्री संदीप कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह और कांस्टेबल गुड्डु चौधरी की अहम भूमिका रही।