See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 20:33:04

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, ढाई वर्षीय बच्चा गंभीर घायल

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, ढाई वर्षीय बच्चा गंभीर घायल

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि ढाई वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब राजकुमार त्यागी अपने बेटे सौरभ त्यागी के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि साथ में सवार ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक मूल रूप से गांव धरोड, थाना छायसा, जिला फरीदाबाद के निवासी थे।


इस हृदयविदारक हादसे से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और क्षेत्र में घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है।