See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 20:30:08

अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर यमुनापुरम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर यमुनापुरम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज दिनांक 25 मई 2025, रविवार सुबह 7:00 बजे यमुनापुरम स्थित डीपीएस स्कूल में सेवा भारती द्वारा महान समाज सुधारिका अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम जी ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर संजीव यादव जी रहे।


इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से संजय गर्ग जी, जन्मेजय उपाध्याय, कृष्ण गोपाल, नामचंद जैन, अशोक शर्मा जी, सतीश उपाध्याय जी और भीष्म सिसोदिया जी शामिल रहे। कार्यक्रम में यमुनापुरम शाखा के समस्त कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।


इस आयोजन में कुल 125 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन, विचारों और समाज सेवा में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।