See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-25 10:09:56

ऑपरेशन शस्त्र: अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है, जिसके संबंध में थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हापुड़ पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान कनिया कल्याणपुर से मतनौरा की तरफ जाने वाले रास्ते से साजिद पुत्र शहजाद अली निवासी चैनापुरी थाना हापुड देहात को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है, जिसके संबंध में थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ महोदय के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम साजिद पुत्र शहजाद अली है, जो चैनापुरी थाना हापुड देहात जनपद हापुड़ का निवासी है। पुलिस अब अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।