See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-23 21:19:13

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

सिकंदराबाद (सैय्यद मजहर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया व विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। संगोष्ठी की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में जन्मी रानी अहिल्याबाई होलकर ने एक साधारण चरवाहे के घर जन्म लेकर अपने अद्वितीय साहस, न्यायप्रियता और धर्मनिष्ठा से शासन और समाज को नई दिशा दी। उन्होंने 30 वर्षों के शासनकाल में देशभर के 10,000 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया, जिनमें काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने यह सिद्ध किया कि कोई भी महिला संकल्प और विवेक से राष्ट्र की दिशा बदल सकती है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से पुरी तक क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण कराकर प्राचीन तीर्थयात्राओं में नई चेतना का संचार किया। उनके लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें ‘पुण्यश्लोक’ की उपाधि मिली। राजकिशोर ने अपने संबोधन में बताया कि रानी अहिल्याबाई का शासन भूमिहीन किसानों, भील जनजातियों और विधवाओं जैसे वंचित वर्गों के लिए अत्यंत हितकारी था, उन्होंने सामाजिक समरसता के आधार पर शासन किया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल, दीपक दुल्हैरा, जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, सुरेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, ललित भाटी, राजीव सैनी, संदीप तेवतिया, संजय भराना, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष भाटी, सोनू शर्मा, कर्मवीर भाटी, तनवीर चौहान, सचिन शर्मा, मोहित सिंघल, ककोड़ नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण प्रजापति, गौरव भाटिया, सचिन राज सिंह, प्रवीण ठाकुर, सनी राणा, नितिन ठाकुर, नवीन राजपूत, विष्णु सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गुलाटी, नरेंद्र सैनी, पीतांबर प्रजापति, नवीन गुप्ता, नवीन शर्मा और युद्धवीर चौधरी आदि शामिल रहे।