See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-21 21:37:05

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में जिला संगोष्ठी का आयोजन

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में जिला संगोष्ठी का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज भाजपा जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय कांता कर्दम रहीं, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की। संचालन गौरव मित्तल द्वारा किया गया।


इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम, संगोष्ठी संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, सह संयोजक भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा एवं ललित सिंह मंचासीन रहे।


दीप प्रज्वलन के पश्चात भाजपा महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी कल्पना वर्मा द्वारा वंदे मातरम् के गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कांता कर्दम ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने यह सिद्ध किया कि महिला भी एक सक्षम शासक बन सकती है। उन्होंने मालवा राज्य की महारानी के रूप में धार्मिक, सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों द्वारा अपनी अमिट छाप छोड़ी। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार से लेकर महिला सशक्तिकरण तक उनके कार्य प्रेरणादायक हैं और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देंगे।


जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने शासन संभालते हुए यह उद्घोष किया था— "मेरा पथ धर्म का पथ है, और धर्म का पथ ही न्याय का पथ है। न्याय का पथ ही हमें सर्वशक्तिमान एवं समर्थ बना सकता है।" इसी संकल्प के साथ उन्होंने अपने शासनकाल में सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की।


इस अवसर पर ऊषा बंसल, पूजा गुप्ता सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं। साथ ही सिकंदराबाद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, ककोड़ चेयरमैन मोहित सिंघल, गुलावठी चेयरमैन शैलेश तेवतिया, नरोरा चेयरमैन प्रीति यादव, शिकारपुर चेयरमैन राजबाला सैनी, डिबाई चेयरमैन अरुण कुमार, जहांगीराबाद चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, पहासू मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, खुर्जा से सचिन शर्मा व कुलदीप, अनूपशहर से मुनेश शर्मा, बीवी नगर से सचिन अहलावत, डिबाई से मयंक वार्ष्णेय, सलेमपुर से चंद्रपाल सिंह, अरनिया से दीपक चौहान, जवा से पुष्पेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, जिला मंत्री कमल मकवाना, आईटी विभाग संयोजक अंशुल शर्मा, भाजपा नेता कुलदीप चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, अशोक चौधरी, अभिनव वर्मा, आनंद चौधरी, विनीत बंसल, मनीष जादौन, सरदार टीटू समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।