See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-20 15:32:22

भारत विकास परिषद 'सहयोग' ने किया अधिष्ठापन समारोह

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास रत्न प्रांत की बुलंदशहर 'सहयोग' शाखा ने संस्कार होटल में अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल, राष्ट्रीय सदस्य गतिविधि संस्कार एनसीआर 1 पवन गौतम, प्रांतीय मार्गदर्शक नवीन कुमार, अरुण सिंघल, प्रांतीय संगठन सचिव राजीव गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार, प्रांतीय संयोजक पर्यावरण विनीत आर्य, प्रांतीय चेयरमैन सेवा चंद्रप्रकाश तायल, प्रांतीय चेयरमैन संपर्क सतीश गर्ग, प्रांतीय प्रमुख स्थापना दिवस संदीप मेहरा, प्रांतीय प्रभारी देहदान वी एस सक्सेना, जिला प्रभारी शाखा सदस्यता विस्तार डी एम बंसल, प्रांतीय प्रभारी समग्र ग्राम विकास नवीन गर्ग, प्रांतीय प्रमुख राष्ट्रीय पर्व श्याम शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर चंद्रभूषण मित्तल सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल हुए। शाखा संरक्षक और प्रांतीय चेयरमैन प्रौढ़ साधना दीपू गर्ग ने बताया कि सचिव सुशील अग्रवाल ने गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जबकि अभिषेक अग्रवाल ने आगामी सत्र की कार्ययोजना साझा की। समारोह में बुलंदशहर आरोही शाखा के अध्यक्ष संजय बिसारिया, सेवार्थ शाखा अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल वर्मा, सिकंदराबाद मुख्य शाखा अध्यक्ष ऋतिक सिंघल, सचिव नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष मुकुल गोयल, संस्कार शाखा से विभोर गुप्ता, जुगल किशोर बंसल, माधुरी गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और शपथ ग्रहण के साक्षी बने। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कार्यक्रम संयोजक निर्मल जैन, प्रशांत भारद्वाज, अंकित अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, जितेंद्र तायल आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने सहयोग शाखा के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव विपिन अग्रवाल, सहसचिव सुनील गर्ग, कोषाध्यक्ष हरीश सिंघल, सहकोषाध्यक्ष, संपर्क संयोजक, सेवा संयोजक गौरव गुप्ता, पर्यावरण संयोजक विवेक अग्रवाल, महिला सहभागिता मीनू अग्रवाल एवं शुभी भारद्वाज को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, रामकुमार गोयल, निर्मल अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, मीतू अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।