See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-18 20:35:10

भारत माता के जयघोष से गूंज उठा बुलंदशहर, शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयघोष से गूंज उठा बुलंदशहर, शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जनसमूह का उत्साह देखने लायक था। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपदवासियों ने देशभक्ति की एक अनुपम मिसाल पेश की। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला अध्यक्ष विकास चौहान, सांसद भोला सिंह, विधायक सदर प्रदीप चौधरी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, पालिका अध्यक्ष, पंचायत प्रमुख और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


यह तिरंगा यात्रा शहर के राजे बाबू पार्क कला आम से शुरू होकर अंबेडकर चौराहे, रोडवेज रोड से होते हुए डीएवी तिराहे तक पहुंची। चारों ओर तिरंगे की छटा बिखरी हुई थी। यात्रा का विशेष आकर्षण कई फीट लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे थामकर चलने को हर कोई आतुर दिखाई दिया। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया और शहर तिरंगामय हो गया। आम नागरिक, पूर्व सैनिक, समाजसेवी, एनसीसी कैडेट्स और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।


राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना अब सीमाओं पर नहीं, दुश्मन देश के भीतर घुसकर जवाब देती है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखा दिया कि यह नया भारत है – अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा नहीं। स्वदेशी हथियारों से लैस हमारी सेना आज आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।


जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने जनसमूह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बुलंदशहर ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि नागरिक देश, सरकार और सेना के हर निर्णय में साथ हैं। व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भी सेना के साहसिक कदमों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद अर्पित किया।


इस आयोजन में संयोजक कुलदीप चौधरी, सहसंयोजक गौरव मित्तल और पुष्कर सिंह समेत भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों, व्यापारियों, डॉक्टरों, सभासदों, समाजसेवियों और युवाओं की हजारों की संख्या में उपस्थिति ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। बुलंदशहर आज भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करता दिखाई दिया, और पूरा जनपद देशभक्ति की भावना में डूबा नजर आया।