See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-18 18:34:37

बुलन्दशहर में शांति संदेश के साथ पुलिस का पैदल मार्च

बुलन्दशहर में शांति संदेश के साथ पुलिस का पैदल मार्च

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज दिनांक 18 मई 2025 को बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। यह पहल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। मार्च के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल 112 नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को देने का आग्रह किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शंकर प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री ऋजुल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर भी उपस्थित रहे।