See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-18 17:40:38

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। दिनांक 18 मई 2025 को बुलंदशहर जनपद में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना स्तर पर मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके आत्म-सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।


पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 और महिला हेल्प डेस्क की भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच की समझ, और बाल श्रम उन्मूलन जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।


इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। मिशन शक्ति के इस प्रयास को जनपद में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और पुलिस टीम का यह प्रयास नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।