See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-18 17:38:28

बुलंदशहर में छात्राओं की तकनीकी प्रतिभा का जलवा, ATL लैब प्रदर्शनी में दिखे स्मार्ट इनोवेशन

बुलंदशहर में छात्राओं की तकनीकी प्रतिभा का जलवा, ATL लैब प्रदर्शनी में दिखे स्मार्ट इनोवेशन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। दिनांक 17 मई 2025 को ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए ATL लैब प्रोजेक्ट्स की एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीकेडीए की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर, विद्यालय के संस्थापक श्री संतोष कुमार कंसल, कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार, श्रीमती शिखा कंसल, श्री रोहित कंसल, लायंस क्लब के सदस्य लॉयन कविता जैन, लॉयन (सीए) पी. के. जैन, लॉयन राकेश सिंहल और लॉयन डॉ. एस. के. गर्ग सहित कई गणमान्य अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके नवाचारों की प्रशंसा की।


प्रदर्शनी में छात्राओं ने SMART TRAFFIC LIGHT, SMART DUSTBIN, SMART TOLL PARKING GATE, SMART STREET LIGHT, SMART WATER DISPENSER, WATER LEVEL INDICATOR, BLUETOOTH CAR, DOOR SECURITY ALARM, OBSTACLE AVOIDING CAR, CLAP SWITCH, MINI COOLER, SOLAR SYSTEM, AUTOMATIC RAIN DETECTOR और AUTOMATIC OPENING AND CLOSING DOOR जैसे प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक और तकनीकी क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त कुमार अग्रवाल, श्री लोकेश, श्रीमती साक्षी अग्रवाल, कु. अनिका भार्गव, श्री प्रेरित अरोरा और कु. नेहा चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।