See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-16 22:47:24

शिकारपुर में सौ करोड़ की तालाब पर कब्जा कराने की भाजपा चेयरमैन पर कांग्रेस का आरोप, डीएम कार्यालय में प्रदर्शन

शिकारपुर में सौ करोड़ की तालाब पर कब्जा कराने की भाजपा चेयरमैन पर कांग्रेस का आरोप, डीएम कार्यालय में प्रदर्शन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शिकारपुर में भाजपा की चेयरमैन राजबाला देवी पर करीब सौ करोड़ रुपए कीमत वाले किले वाली/दौज वाली तालाब पर अवैध कब्जा कराने की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से शिकायत की और तालाब को भूमाफिया चेयरमैन से बचाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में शिकारपुर के लोगों ने तहसील प्रशासन पर तालाब का अवैध भराव कराने और पंप से पानी निकालकर उसे सुखाने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को प्रभावी कार्यवाही और जांच कराने का आश्वासन दिया।


जियाउर्रहमान ने कहा कि सरकार, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और एनजीटी तालाबों के संरक्षण पर जोर दे रहे हैं, लेकिन भाजपा चेयरमैन प्रशासन से सांठगांठ कर तालाब पर अवैध कब्जा करा रही हैं। उन्होंने बताया कि किसान के घर में मिट्टी भरने पर भी प्रशासन सख्ती करता है, लेकिन तालाब में दर्जनों डंपर से अवैध खनन कर भराव कराया जा रहा है, जिस पर प्रशासन ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। जियाउर्रहमान ने चेतावनी दी कि 48 घंटे में प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा तालाबों पर कब्जा कराना बेहद शर्मनाक है।


शिकारपुर के निवासी योगेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा और वहाब ने कहा कि तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी भाजपा चेयरमैन को तालाब पर कब्जा करने से नहीं रोका गया। उन्होंने बताया कि चेयरमैन और तहसील प्रशासन के बीच इस कब्जे के लिए बड़ी डील हुई है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ शिवकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, दिनेश पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, सचिन वशिष्ठ, मनीष चतुर्वेदी, अब्दुल वहीद, इरफान, इमरान, मनोज, कमरुद्दीन, ताहिर, तुषार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।