See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-16 22:46:34

बादशाहपुर गढ़िया में महाराणा प्रताप जी की रैली में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और विधायक देवेंद्र सिंह लोधी

बादशाहपुर गढ़िया में महाराणा प्रताप जी की रैली में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और विधायक देवेंद्र सिंह लोधी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। थाना स्याना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर गढ़िया में महाराणा प्रताप जी की रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और विधायक देवेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। रैली में विवेक राघव, बंटी सिंह लोधी, त्रिवेंद्र राघव, सुरेंद्र पहलवान, विकास राघव, नेपाल सिंह, राजू भाई और शाहिद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी के बलिदान और वीरता को याद करते हुए लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।