See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-16 22:45:39

काशी अनूपशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में संगठन सृजन को लेकर हुई बैठक

काशी अनूपशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में संगठन सृजन को लेकर हुई बैठक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। छोटी काशी अनूपशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक में कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र राघव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, दिनेश शर्मा और बबलू कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन में सक्रिय और समर्पित लोगों को प्राथमिकता देने की मांग रखी और विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर में संगठन को बूथ, वार्ड और न्याय पंचायत स्तर पर सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान द्वारा संगठन निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मजबूत करने की अपील की।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी का लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को मजबूत किया जाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता को बदहाल कर दिया है, जिस कारण लोग आज फिर कांग्रेस और इंदिरा गांधी जी को याद कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी गिले-शिकवे दूर कर एकजुट हों और देश व संविधान को बचाने की इस लड़ाई में राहुल गांधी को सशक्त करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन में सक्रिय और समर्पित लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।


बैठक में ज्ञानेंद्र सिंह राघव, आशु कुरैशी, प्रज्ञा गौड़, सलाम खान, नईम मंसूरी, नटवर शर्मा और नितिन शर्मा ने भी संगठन को मजबूती देने पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, ज्ञानेंद्र राघव, आशु कुरैशी, महिला जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, सलाम खान, लक्ष्मी नारायण शर्मा, नईम मंसूरी, नटवर शर्मा, नितिन शर्मा, बबलू कुरैशी, राजेश शर्मा, सुरेंद उपाध्याय और पूजा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।