See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-16 22:18:29

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद बुलन्दशहर में शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत 16 मई 2025 को महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा साधनों और आत्मनिर्भरता के विषय में जागरूक किया।


अभियान के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिसमें वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102, महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियों स्क्वायड की भूमिका प्रमुख रूप से बताई गई। इसके अतिरिक्त बाल श्रम उन्मूलन और आत्मरक्षा से संबंधित टिप्स, 'गुड टच और बैड टच' की समझ भी प्रदान की गई।


इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और किसी भी आपात स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने हेतु सजग बनाना है। पुलिस टीम द्वारा इस अभियान को निरंतर जारी रखने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।