See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-16 22:16:04

सलेमपुर पुलिस की पहल से वैवाहिक विवाद सुलझा, दंपति ने नवजीवन की नई शुरुआत का लिया संकल्प

सलेमपुर पुलिस की पहल से वैवाहिक विवाद सुलझा, दंपति ने नवजीवन की नई शुरुआत का लिया संकल्प

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद बुलन्दशहर के थाना सलेमपुर में महिला हेल्प डेस्क और थाना प्रभारी की काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से संचालित महिला हेल्प डेस्क के प्रयासों के तहत 16 मई 2025 को एक दंपति को आपसी समझौते के बाद पुनः साथ रहने के लिए राजी कराया गया।


पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पक्ष थाना परिसर में उपस्थित हुए, जहां महिला हेल्प डेस्क टीम और थाना प्रभारी द्वारा विस्तारपूर्वक काउंसलिंग की गई। दोनों पक्षों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनने और समझने के बाद आपसी सहमति से एक प्रार्थना पत्र में सुलह समझौता कराया गया। समझौते के दौरान पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए नवजीवन की नई शुरुआत करने और मिलजुल कर जीवन व्यतीत करने की बात कही।


महिला सेल प्रभारी व काउंसलरों द्वारा दंपति को शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश भी दिया गया कि बीती बातों को भूलकर आपसी प्रेम और समझदारी से भविष्य में जीवन बिताएं। यह पहल समाज में वैवाहिक विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दिशा में पुलिस की एक सकारात्मक कोशिश के रूप में सामने आई है।