See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-16 22:15:21

18 मई को आयोजित की जाएगी शौर्य तिरंगा यात्रा : विकास चौहान

18 मई को आयोजित की जाएगी शौर्य तिरंगा यात्रा : विकास चौहान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। हिंद की सेना को समर्पित शौर्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और उससे जुड़े संदेश को लेकर चर्चा की गई।


भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से 18 मई, रविवार को शाम 5 बजे एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। यह आयोजन देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भी किया जा रहा है। साथ ही यह यात्रा नागरिकों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।


तिरंगा यात्रा के संयोजक कुलदीप चौधरी ने यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह यात्रा राजा बाबू पार्क से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहा होते हुए डीएवी तिराहे पर समाप्त होगी। यात्रा की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और नागरिकों, सामाजिक संगठनों व व्यापारिक संगठनों से इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे और इसे ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


बैठक में यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए अनेक सुझाव रखे गए तथा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, ताकि आयोजन को पूर्ण सफलता मिल सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, हितेश गर्ग, महिला जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण प्रताप (के पी), नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, डम्बर सिंह, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र काली, आनंद चौधरी, गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह, प्रयाग मोहन लोधी, राजू लोधी, अशोक चौधरी, ललित सिंह, सुनील सेन, विकास शर्मा, सभासद सुखदेव शर्मा, राघवेंद्र बालियान, हैप्पी शर्मा, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी कल्पना वर्मा, सतीश सैनी, दिव्यांश त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।