See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-09 20:51:54

देश की रक्षा को तैयार पूर्व सैनिक, सरकार से मांगी सीमा पर भेजने की इजाजत

देश की रक्षा को तैयार पूर्व सैनिक, सरकार से मांगी सीमा पर भेजने की इजाजत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए जहां एक ओर सेना के जवान सीमाओं पर डटे हैं, वहीं अब पूर्व सैनिकों ने भी अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। बुलंदशहर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के रिटायर्ड सैनिकों ने भारत सरकार से अपील की है कि यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें भी सीमा पर देश की खातिर लड़ाई में शामिल किया जाए।


अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद जगदीशपुर निवासी पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकतों को देखते हुए देश के हर नागरिक का खून खौल रहा है, और पूर्व सैनिक होने के नाते वह इस लड़ाई में भागीदारी को तैयार हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि यदि उन्हें मौका मिले तो वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानेंगे और देश के लिए अपना बलिदान देने में पीछे नहीं हटेंगे।


इसी तरह शिकारपुर क्षेत्र के सरगांव निवासी रिटायर्ड सैनिक सतीश चंद्र शर्मा ने भी कहा कि वह पूरी तरह से तैयार हैं और सरकार की इजाजत मात्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए भूतपूर्व सैनिक कभी भी पीछे नहीं हटते।


इन पूर्व सैनिकों की देशभक्ति और संकल्प को सलाम है, जो रिटायरमेंट के बाद भी देश सेवा के लिए उतने ही तत्पर हैं जितने ड्यूटी के समय थे।