See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-09 20:51:13

मजदूरी करने गई महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

मजदूरी करने गई महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर/शिकारपुर (हितेश शर्मा)। खेत में काम करने गई महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ममता पत्नी ऋषिपाल सिंह निवासी मलकपुर, हाल निवासी रिवाड़ा (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है।


घटना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ककड़िया खेड़ा के जंगल की है, जहां अशोक पुत्र करणवीर निवासी भैलई के खेत में ममता मजदूरी करने गई थी। दोपहर करीब दो बजे खेत में काम करते समय वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।


थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि महिला की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।