See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-09 20:34:43

महिला सैल की काउंसलिंग से दो दंपतियों में सुलह, नवजीवन की शुरुआत पर जताई सहमति

महिला सैल की काउंसलिंग से दो दंपतियों में सुलह, नवजीवन की शुरुआत पर जताई सहमति

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में महिला सैल/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज महिला सैल में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति में काउंसलिंग की गई।


काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और समझाइश के साथ समाधान की दिशा में प्रयास किया गया। परिणामस्वरूप, दो मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से सुलह हो गई और दोनों दंपतियों ने एक साथ पुनः रहने का निर्णय लिया।


उन्होंने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए नवजीवन की नई शुरुआत करने की बात कही। महिला सैल की प्रभारी और काउंसलरों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि वे बीती बातों को भूलकर भविष्य में प्रेमपूर्वक जीवन व्यतीत करें और आपसी सहयोग बनाए रखें।