See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-09 20:32:53

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार और मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत, जनपद के थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम ने आज क्षेत्र में जाकर बालिकाओं और महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम और इस अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।


इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नारी सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 और आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।