See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-02 10:49:13

लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम के चैयरमेन चुने गये डॉ आनंद प्रकाश अरोड़ा

पंजाबी सभा समिति रजि•की एक बोर्ड मीटिंग रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई |

हापुड़ । पंजाबी सभा समिति रजि•की एक बोर्ड मीटिंग रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई | जिसमें आगामी 11 जनवरी को लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम करने पर विचार विमर्श हुआ जिसे  बोर्ड के पदाधिकारीयो ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया | पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बोर्ड पदाधिकारीयो व संरक्षक मंडल को पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया कि पूर्व की भांति इस बार भी लोहड़ी उत्सव मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा | जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भांगड़ा व गिद्दे का आयोजन किया जाएगा। सभी की सहमति से लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम के लिए डॉ आनंद प्रकाश अरोड़ा को चैयरमेन चुना गया | पंजाबी सभा समिति के सभी संरक्षक व मार्गदर्शक मंडल व सभी पदाधिकारीयो ने एक मत होकर लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया  मीटिंग में पंजाबी सभा समिति के सचिव सरदार सरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष कमलदीप अरोड़ा,  पूर्व अध्यक्ष हरीश ग्रोवर,डॉ आनंद प्रकाश,डॉ अशोक ग्रोवर,सुभाष खुराना, सरदार करम सिंह, वेद प्रकाश अरोड़ा एडवोकेट, डॉ मनमोहन कक्कड़, मनोहर लाल दुआ एडवोकेट, डॉ ओमप्रकाश अरोड़ा,अशोक सोढ़ी, हरीश छाबड़ा,डिंपल शर्मा, कपिल मुंजाल, श्याम सुंदर खन्ना, लेखराज अनेजा, संजय सेठी,रोमी सूरी, राजेश नारंग, यशपाल तनेजा,अनिल तनेजा, सरदार चरणजीत सिंह रिंकू, मीडिया प्रभारी कुणाल शर्मा,सरदार हरविंदर सिंह बाबू, मोहित चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।