See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-09 20:13:52

महाराणा प्रताप की जयंती पर नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा, नगर ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया स्वागत

महाराणा प्रताप की जयंती पर नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा, नगर ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। गुलावठी में हिंदू हृदय सम्राट और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अपने निर्धारित स्थान पर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें विशेष रूप से शहीद स्मारक पर नगर ब्राह्मण सभा द्वारा शोभायात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजेश निराला, प्रमोद शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, अनिल कुमार शर्मा (प्रबंधक टैगोर पब्लिक स्कूल), राजेश कौशिक, कुमार शर्मा, त्रिलोक चंद्र शर्मा, जगतपाल सिंह, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा, सुभाष त्यागी, अंकित शर्मा, शिखर भारद्वाज, आभाष निराला, पवन शर्मा, रामप्रकाश कौशिक, सभासद रविंद्र सिंह आदि शामिल थे। शोभायात्रा में लोगों ने महाराणा प्रताप के योगदान और उनके अद्वितीय साहस को सलाम किया।