See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-09 20:12:51

भारत विकास परिषद 'समर्पण' द्वारा समर कैंप में बच्चों को दी गई रचनात्मक शिक्षा

भारत विकास परिषद 'समर्पण' द्वारा समर कैंप में बच्चों को दी गई रचनात्मक शिक्षा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में आज दिनांक 9 मई, दिन शुक्रवार को भारत विकास परिषद 'समर्पण' शाखा की महिला समिति द्वारा समर कैंप के तीसरे दिन प्राइमरी स्कूल, लाल तलाब में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अंशु जिंदल, श्रीमती सीमा बंसल और गरिमा द्वारा बच्चों को मेहंदी लगाना सिखाया गया। इसके साथ ही महिला समिति द्वारा सभी बच्चों को ड्राइंग की शिक्षा दी गई और उन्हें रचनात्मक अभ्यास भी कराया गया। कुल 112 बच्चों को बिस्कुट वितरित किए गए। इस आयोजन में श्रीमती अंशु, शुभ्रा, दीपा, रेनू, सीमा, गरिमा, अंशिका सहित अन्य महिला सदस्य सक्रिय रूप से सहभागी रहीं। कैंप में बच्चों में रचनात्मकता और उत्साह का विशेष उत्साह देखने को मिला।