See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-09 20:11:26

भाजपा की रणनीति तय करने को बुलंदशहर में जुटेंगे पश्चिम क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष

भाजपा की रणनीति तय करने को बुलंदशहर में जुटेंगे पश्चिम क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)।  बुलंदशहर में आज भाजपा कार्यालय पर आगामी 12 मई को आयोजित होने वाली पश्चिम क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों की बैठक की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि यह महत्वपूर्ण आयोजन 12 मई 2025, दिन सोमवार को शांति दीप गार्डन में किया जाएगा। इसमें पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन कर दिया गया है, और सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, भाजपा नेता भवतोष गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, भाजपा नेता आनंद चौधरी, अशोक चौधरी, अभिनव वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।