See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-08 21:12:03

महाराणा प्रताप जी की जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीआईजी रेंज मेरठ द्वारा दिशा निर्देश

महाराणा प्रताप जी की जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीआईजी रेंज मेरठ द्वारा दिशा निर्देश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

मेरठ (हितेश शर्मा)। इस वर्ष 09 मई 2025 को महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शोभायात्रा, माल्यार्पण और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीआईजी रेंज मेरठ श्री कलानिधि नैथानी महोदय ने वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिक्षेत्र के सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।


डीआईजी महोदय के निर्देशों के अनुसार, इस वर्ष परिक्षेत्र के जनपद मेरठ में 4, बुलन्दशहर में 24 और हापुड में 6 कुल 34 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इन शोभायात्राओं को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पीस कमेटी, धर्मगुरु, शांति समिति और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ 103 बैठकें, नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत विभागों के साथ 81 और आयोजकों के साथ 70 बैठकें आयोजित की गईं।


कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 सीओ, 57 निरीक्षक, 170 उ0नि0, 250 मु0आ0, 340 आरक्षी, 150 हो0गार्ड/पीआरडी और 2 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा, सभी शोभायात्राओं के रुटचार्ट तैयार किए गए हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी कार्यक्रम परंपरागत रूप से हों।


डीआईजी रेंज मेरठ ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि महाराणा प्रताप जी के बोर्ड और प्रतिमाओं की निगरानी और सुरक्षा की जाए। इसके अतिरिक्त, जातिगत संघर्ष वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई और ड्रोन कैमरों का उपयोग भी किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।